The Five Love Languages - Paperback
by Gary Chapman (Author)
क्या आप और आपका जीवन साथी एक ही भाषा बोल रहे हैं? आपके पति आपको फूलों का तोहफ़ा देते हैं, जबकि आप दरअसल यह चाहती हैं कि वे आपसे बातें करें। आपकी पत्नी आपका आलिंगन करती है, जबकि आप दरअसल यह चाहते हैं कि वह आपको घर पर बना लज़ीज़ खाना खिलाए। समस्या यह नहीं है कि आप दोनों में प्रेम नहीं है - समस्या यह है कि दोनों की प्रेम की भाषा अलग-अलग है! इस अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर में डॉ. गैरी चैपमैन बताते हैं कि अलग-अलग लोग अपने प्रेम का अलग-अलग इज़हार कैसे करते हैं। कुल मिलाकर प्रेम की पाँच स्पष्ट भाषाएँ होती हैं प्रतिबद्ध समय; सकारात्मक शब्द; उपहार; सेवा के कार्य; शारीरिक स्पर्श; यह हो सकता है कि जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो, वह आपके जीवन साथी के लिए बिलकुल ही अर्थहीन हो। परंतु आखिरकार अब इस पुस्तक को पढ़कर आप एक-दूसरे की अनूठी आवश्यकताओं को समझ सकते हैं। इस पुस्तक में प्रेम की कुंजी है। सही सिद्धांतों पर अमल करने और सही भाषा सीखने से जल्दी ही आपको प्रेम की गहन संतुष्टि का अहसास होगा। आपको अपने प्रेम की सार्थक अभिव्यक्ति का सुख तो मिलेगा ही, साथ ही जीवन साथी का ढेर सारा प्रेम भी मिलेगा।